बेटे करण संग सनी देओल ने जाना बंटवारे का सच

मुंबई । अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान वे अमृतसर पार्टिशन म्यूजियम गए थे। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपने बेटे करण के साथ नजर आ रहे हैं।
अभिनेता ने इस वीडियो के जरिए बताया कि अमृतसर के म्यूजिम्यम में बंटवारे के समय की बहुत सारी कहानी देखने को मिली। अभिनेता ने लिखा, "फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान अमृतसर पार्टिशन म्यूजियम जाने का मौका मिला। वहां जाकर बंटवारे की ऐसी कई कहानियां जानने को मिलीं, जिनमें दर्द, हिम्मत, बिछड़ने और फिर से जीवन शुरू करने की बातें हैं। इन कहानियों को सुनकर एहसास होता है कि 1947 के बंटवारे ने लाखों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी। इतिहास के कुछ पन्ने दर्द से भरे हैं लेकिन उन्हें याद रखना बहुत जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियां शांति, इंसानियत और एकता की कीमत समझ सकें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts