सरधना में किशोरी से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

 तेजाब पीने से हालत गंभीर; तीन पर एफआईआर

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धमकियों से आहत किशोरी द्वारा तेजाब पीने की बात सामने आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है और पिछले चार महीने से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के दो युवक उसे रास्ते में रोककर परेशान करते थे और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

आरोप है कि 26 मई को ट्यूशन से लौटते समय दोनों युवकों ने किशोरी को जबरन कार में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। बाद में तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया गया।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई को एक अन्य युवक ने फोन कर उसके पास भी तस्वीरें होने की बात कही और मिलने का दबाव बनाया। इसके बाद 1 अगस्त की शाम दोनों मुख्य आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी को रास्ते में रोककर कार में बैठाया और उसके भाई से 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर तस्वीरें वायरल करने और किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धमकी देने का आरोप है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts