आज  रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का टीजर

मुंबई। साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार 'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। नैचुरल स्टार नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है।
फिल्म के पहले लुक, दमदार प्रमोशनल कंटेंट और ब्लॉकबस्टर गाने 'आया शेर' ने रिलीज से पहले ही इसे चर्चा का केंद्र बना दिया है। अब मेकर्स ने फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 'द पैराडाइज' का टीजरआज रिलीज होगा।
निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर की एक झलक साझा करते हुए लिखा, "द पैराडाइज का टीजर 6 अगस्त" वहीं, मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर टीजर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "1 मिनट 35 सेकेंड का पागलपन तैयार है।
फिल्म का पहला गाना 'आया शेर' पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुका है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts