युवतियों को लुभा रहा मैचिंग आउटफिट
युवाओं में कार्गो-डेनिम का जलवायुवाओं और महिलाओं की फैशन पसंद में स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है। युवाओं में कार्गो पैंट, लूज फिटिंग पैंट और डेनिम शर्ट की मांग बढ़ी है, जबकि युवतियों के बीच को-आर्ड सेट और थ्री पीस सूट की लोकप्रियता बढ़ी है। महिलाओं में पारंपरिक साड़ियों का आकर्षण हर साल की तरह इस बार भी बरकरार है।
रेडीमेड कपड़ों के व्यवसायी बताते हैं कि इस साल बच्चियों से लेकर युवतियों तक की पसंद में बदलाव आया है। को-आर्ड सेट की बिक्री में अच्छी संभावना है, जो एक ही कपड़े, रंग या डिजाइन के टाप और बाटम का संयोजन होता है। इसके अलावा कुर्ती-पैंट की भी मांग है।
युवाओं में कार्गो और डेनिम का जलवा
रेडीमेड कपड़ा विक्रेता बताते हैं कि इस बार युवाओं में कार्गो और लूज फिटिंग पैंट की मांग अच्छी रहने की संभावना है। इनकी कीमत 500 से 1000 रुपये के बीच है। शर्ट में प्रिंटेड और डेनिम का क्रेज भी बढ़ा है। डेनिम शर्ट की कीमत 600 से 1500 रुपये तक है और बाजार में इसकी उपलब्धता पर्याप्त है।
पिछले कुछ वर्षों में डेनिम का चलन कम हुआ था, लेकिन इस बार इसकी मांग फिर से बढ़ गई है।
महिलाओं में साड़ी का क्रेज कायम
त्योहारी सीजन में महिलाओं की पहली पसंद अब भी साड़ी है। इस बार फैंडी साड़ी और डोला सिल्क की मांग सबसे अधिक है। फैंडी साड़ी 500 से 2000 रुपये तक और डोला सिल्क 1500 से 2500 रुपये तक उपलब्ध है।


No comments:
Post a Comment