बिजली बिल का झंझट होगा दूर, पूरे अगस्त लगेंगे समाधान शिविर

बिल संशोधन से लेकर भार वृद्धि और खराब मीटर की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण, 1912 पर शिकायत दर्ज कराना अनिवार्य 

 मेरठ। पीवीवीएनएल की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध समाधान के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक विशेष बिल समाधान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर खंड, उपखंड, सहायक अभियंता (वितरण/वाणिज्य) और अधिशासी अभियंता (वितरण/वाणिज्य) कार्यालयों में आयोजित होंगे। इन शिविरों में बिल संशोधन, नए बिजली कनेक्शन, भार वृद्धि, विधा परिवर्तन, खराब मीटर, बिल जमा कराने में आ रही दिक्कतों समेत अन्य बिल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

 अभियान के लिए अधीक्षण अभियंता (वितरण/वाणिज्य) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 1912 पर दर्ज होगी हर शिकायत शिविर में आने वाले प्रत्येक उपभोक्ता की शिकायत का 1912 हेल्पडेस्क पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाएगा। शिकायत के समाधान के बाद उसे 1912 पर विधिवत क्लोज भी किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी उपभोक्ता को बिना शिकायत दर्ज किए या उचित कार्रवाई किए वापस न भेजा जाए। शिविरों में केवल मौके पर आने वाली शिकायतें ही नहीं, बल्कि 1912 हेल्पलाइन और WhatsApp Chatbot के जरिए पहले से प्राप्त शिकायतों का भी प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। समाधान की जानकारी उपभोक्ताओं को WhatsApp के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। बिल संशोधन के मामलों में Bill Revision Information Memo (BRIM) के जरिए प्रक्रिया पूरी कर संशोधित विवरण उपभोक्ता को दिया जाएगा। UPPCL Smart App डाउनलोड कराने में भी मदद शिविरों में उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट किए जाएंगे। साथ ही उन्हें UPPCL Smart App डाउनलोड करने और उसके प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी व आवश्यक सहायता दी जाएगी। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) के निर्देश पर अधिकारियों को शिविरों की दैनिक प्रगति की नियमित समीक्षा करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया है। सोशल मीडिया और लाउडस्पीकर से होगा प्रचार अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक शिविरों की जानकारी पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया, लाउडस्पीकर, होर्डिंग, बैनर और अन्य प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। PVVNL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराएं और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts