‘गटर जनरेशन’ बयान पर घमासान, कंगना का बाबा रामदेव पर पलटवार
बोलीं- मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखिए, चरित्र पर मुझे सीख देने की जरूरत नहीं
मुंबई, 19 अगस्त। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तीखी बयानबाजी में बदल गया है। योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए पलटवार करते हुए उनकी निजी जिंदगी को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई।
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बाबा रामदेव को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने नहीं देखने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर किसी व्यक्ति के चरित्र को लेकर धारणा बनाना उचित नहीं है।
‘गटर जनरेशन’ टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, विवाद कंगना रनोट की युवा हिंदू महिलाओं और पश्चिमी जीवनशैली को लेकर की गई टिप्पणी से शुरू हुआ था। कंगना ने पश्चिमी सोच की नकल करने वाली नई पीढ़ी के एक वर्ग के लिए ‘गटर जनरेशन’ शब्द का इस्तेमाल किया था।
उनकी इस टिप्पणी पर बाबा रामदेव ने आपत्ति जताते हुए इसे युवाओं के प्रति अनुचित भाषा बताया था। उन्होंने कहा था कि युवा किसी एक जाति या वर्ग से नहीं होते, बल्कि समाज के सभी वर्गों के युवा देश की ताकत हैं।
कंगना ने इंस्टाग्राम पर दिया जवाब
बाबा रामदेव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा कि उन्हें उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में ‘डे-ड्रीम’ नहीं करना चाहिए। उन्होंने चरित्र को लेकर भी बाबा रामदेव पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें चरित्र का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता नहीं है।
कंगना के इस जवाब के बाद दोनों के बीच बयानबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
युवाओं को लेकर रामदेव ने जताई थी आपत्ति
इससे पहले बाबा रामदेव ने कंगना के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि देश के युवाओं और जेनरेशन Z के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को देश की बड़ी शक्ति बताते हुए कहा था कि उनमें समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हैं।
वहीं, कंगना अपने मूल बयान में स्वतंत्र महिलाओं के जीवन, करियर, फैसले लेने और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर अपनी राय रख रही थीं। उनके बयान के बाद शुरू हुआ विवाद अब दोनों पक्षों की तीखी टिप्पणियों तक पहुंच गया है।


No comments:
Post a Comment