प्रशांत सक्सेना बने यूपीजीएसटी ऑफिसर्स एसोसिएशन के ऑडिटर
मेरठ निवासी डिप्टी कमिश्नर जीएसटी को निर्विरोध मिली संगठन की वित्तीय जिम्मेदारी
मेरठ/लखनऊ। यूपीजीएसटी ऑफिसर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के चुनाव में मेरठ निवासी डिप्टी कमिश्नर जीएसटी प्रशांत सक्सेना को संगठन का निर्विरोध ऑडिटर चुना गया। बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका सभी सदस्यों ने एकमत से समर्थन किया। अन्य कोई नामांकन नहीं होने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
वर्तमान में मैनपुरी में डिप्टी कमिश्नर जीएसटी के पद पर तैनात प्रशांत सक्सेना विभाग में अपनी कार्यकुशलता, ईमानदार छवि और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और पारदर्शी कार्यशैली से एसोसिएशन की वित्तीय व्यवस्था और मजबूत होगी।
चयन के बाद प्रशांत सक्सेना ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के हितों और सदस्यों की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देने के साथ वित्तीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही।


No comments:
Post a Comment