बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे
मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलटी शो भोजपुरी बवाल को लेकर चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास इच्छा साझा की।
अपने करीबी दोस्त और को-स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने कहा कि वह बिना शादी किए भी मां बनना चाहती हैं। हालांकि, उन्होंने साफ़ किया कि उनकी इच्छा एक बच्चे को गोद लेने की है और वह एक बेटी को अपनाकर उसकी परवरिश करना चाहती हैं।
शो के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में बचपन से ही सोच रखा था ये अचानक नहीं है। मैंने बहुत देर तक इस बारे में सोचा और इस नतीजे पर पहुंची की मैं एक बेटी को गोद लूंगी।
एक्ट्रेस की ऐसी बात सुनकर दिनेश लाल यादव निरहुआ भी चौंक गए और उन्होंने पूछा कि आखिर वो ऐसा क्यों करना चाहती हैं तो उन्होंने बताया, यह आज का नहीं है। बचपन से ही उन्होंने इस बारे में सोचा हुआ था। जब भी वो छोटे बच्चे को देखती हैं तो उन्हें गोद में लेने का मन करता है, प्यार करने का मन करता है। मुझे हमेशा से ही बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करना अच्छा लगता है। इसलिए उन्हें लगता है कि वो एक बच्चा गोद लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मेरे अंदर का सारा प्यार में बच्चे के साथ शेयर करना चाहती हूं।


No comments:
Post a Comment