खोसला का घोसला-2' की शूटिंग हुई पूरी
मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर की आगामी फिल्म 'खोसला का घोसला-2' की शूटिंग पूरी चुकी है। अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए रैपअप की जानकारी दी।
अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट के जरिए अपने साथी-कलाकार बोमन ईरानी की जमकर सराहना की। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर रैप-अप पार्टी की वीडियो पोस्ट की। इसमें अभिनेता बोमन ईरानी को खास मित्र और साथ काम करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। अनुपम खेर ने लिखा, "खुराना साहब की फिल्म रैप। मंगलवार रात मेरे दोस्त बोमन ईरानी की फिल्म 'खोसला का घोसला-2' की शूटिंग पूरी हो गई है। एक ऐसे आदमी के बारे में क्या कहा जा सकता है, जिसके पास सब कुछ हो, टैलेंट, विनम्रता, उदारता, समझदारी और एक बड़ा दिल।"
उन्होंने बोमन ईरानी की प्रशंसा करते हुए लिखा, "बोमन के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा शानदार अनुभव रहा है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, दिव्या खोसला, रवि किशन और किरण जुनेजा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


No comments:
Post a Comment