हैवान' में साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान

मुंबई । अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। दोनों लगभग 18 सालों के बाद स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए प्रशंसक और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इससे पहले दोनों अभिनेता फिल्म 'टशन' में नजर आए थे।
अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपने और सैफ अली खान के लुक की तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "बदला ही मेरी वजह है, हर सेंस उसका हथियार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts