सावन माह के समापन पर विशेष रुद्र होमा संपन्न

मेरठ। सावन माह के समापन के अवसर पर मंगल पांडे नगर में विशेष रुद्र होमा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। पूज्य साध्वी कांकेश्वरी जी के पावन सान्निध्य में पंडित शुभम त्रिपाठी एवं पंडित हर्षवर्धन शर्मा ने वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ रुद्र होमा संपन्न कराया। इस दौरान रुद्राभिषेक एवं रुद्र पूजा भी विधिवत संपन्न हुई।

रुद्र होमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कर शांति, सकारात्मकता एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। साथ ही नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए विशेष प्रार्थना एवं आशीर्वाद किया गया, ताकि वहां की परिस्थितियां शीघ्र सामान्य हों और सभी लोग सुरक्षित रहें।

वेस्ट यूपी मीडिया कोऑर्डिनेटर पुलकित त्यागी ने बताया कि सावन माह के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से वेस्ट यूपी में 200 से अधिक रुद्राभिषेक आयोजित किए गए। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में शांति, सुख, सकारात्मकता एवं खुशहाली का संदेश पहुंचाना रहा।

सावन माह के समापन पर आयोजित इस पावन रुद्र होमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts