‘द पैराडाइज’ में नानी का दिखेगा अब तक का सबसे रॉ अवतार
मुंबई। साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर नानी जल्द ही फिल्म ‘द पैराडाइज’ में बिल्कुल अलग और इंटेंस अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘दसरा’ जैसी चर्चित फिल्म बनाई थी। फिल्म के टीजर और प्रमोशनल कंटेंट में नानी के किरदार जड़ाल की झलक ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म की कहानी झुग्गी-बस्ती की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां संघर्ष, सत्ता और हिंसा के बीच नानी का किरदार एक मजबूत शख्स के रूप में उभरता है।
फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक, नानी ‘द पैराडाइज’ में एक सेक्स वर्कर के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोनाली कुलकर्णी उनके किरदार की मां यानी सेक्स वर्कर की भूमिका में नजर आएंगी। कहानी में नानी का किरदार बेहद मुश्किल परिस्थितियों में पला-बढ़ा है और झुग्गी-बस्ती में रहने वाले लोगों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में मोहन बाबू और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में हैं, जो माफिया और जमींदारों की भूमिका में नजर आएंगे। ‘द पैराडाइज’ में नानी का किरदार उनके अब तक के सबसे रॉ और बेबाक अवतारों में से एक बताया जा रहा है। टीजर में उनके हिंसक और निडर अंदाज की झलक पहले ही देखने को मिल चुकी है।
एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment