रहमान डकैत के बाद अक्षय खन्ना का ‘शुक्राचार्य’ अवतार
मुंबई। हनु-मान की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा अपने बहुप्रतीक्षित सिनेमाई यूनिवर्स के अगले अध्याय के साथ दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में आरकेडी स्टूडियोज ने एक रहस्यमयी पोस्ट साझा करते हुए लिखा – दि एंड बिगिन्स। ऐसे में माना जा रहा है महाकाली से अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य के रूप में दिलचस्प अवतार सामने आएगा।
‘धुरंधर’ में अपनी शानदार मौजूदगी के बाद अभिनेता इस भूमिका में लगभग पहचान में नहीं आ रहे हैं। शुक्राचार्य के रूप में उनका पहला लुक पहले ही चर्चा और उत्सुकता पैदा कर चुका है। ऐसे में सामने आने वाली पहली झलक से दर्शकों की उत्सुकता और बढऩे की उम्मीद है। पुराणों में असुरों के गुरु के रूप में वर्णित शुक्राचार्य शक्ति, ज्ञान और जटिल व्यक्तित्व वाला महत्वपूर्ण पात्र हैं। ऐसे में अक्षय खन्ना के अभिनय में इस किरदार की गंभीरता और प्रभावशाली व्यक्तित्व देखने को मिल सकता है। वहीं, प्रशांत वर्मा की भव्य दृश्य शैली इस पात्र को उनके सिनेमाई यूनिवर्स के अनुरूप एक अलग स्तर प्रदान करने की उम्मीद जगा रही है। हनु-मान की सफलता के बाद दर्शक लगातार यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि प्रशांत वर्मा अपने सिनेमाई यूनिवर्स में आगे क्या लेकर आने वाले हैं।
ऐसे मेंअक्षय खन्ना की पहली झलक के साथ महाकाली की दुनिया की पहली विस्तृत झलक मिलने की उम्मीद है। महाकाली प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की हनु-मान के बाद अगली फिल्म है।


No comments:
Post a Comment