नॉर्थ जोन एथलेटिक्स-2026 के लिए मेरठ-बुलंदशहर के 15 खिलाड़ी चयनित
मेरठ। देहरादून, उत्तराखंड में 14 से 16 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए मेरठ और बुलंदशहर के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 आयु वर्ग में विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे।
अंडर-20 में मेरठ के आठ खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें प्रिया का चयन शॉटपुट, दीपांशु का 3000 मीटर स्टीपलचेज, कार्तिक सैनी का हाई जंप, राहुल कुमार और संदीप कुमार का 1500 मीटर, सागर बालियान का 100 मीटर, वैभव भारद्वाज का 200 व 400 मीटर तथा अभिनव बरनवाल का पोल वॉल्ट के लिए हुआ है।
अंडर-18 वर्ग में पांच खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। बुलंदशहर के कपिल सिंह का 400 मीटर के लिए चयन हुआ है। मेरठ की मुस्कान सोम 100 मीटर व 100 मीटर हर्डल्स, वंशिका राठी 200 व 400 मीटर, दिव्यांशु यादव हाई जंप तथा प्रद्युत धनकड़ शॉटपुट में प्रतिभाग करेंगे।
अंडर-16 वर्ग में मेरठ की दो खिलाड़ी चयनित हुई हैं। इनमें गौरवी लांबा का शॉटपुट (स्टैंडिंग) और राशि गोलियां का 600 मीटर स्पर्धा के लिए चयन हुआ है।
अंडर-14 वर्ग में मेरठ की कव्या का ट्रायथलॉन-ए (60 मीटर, लॉन्ग जंप एवं हाई जंप) स्पर्धा के लिए चयन किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों के कोचों में गौरव त्यागी, नवीन लांबा, मोहित चौधरी, अनुज कुमार, अमिता सक्सेना, विशाल सक्सेना, इंद्रजीत सिंह और दीपक शर्मा शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और एथलेटिक्स से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।


No comments:
Post a Comment