सीजेपी प्रोटेस्ट में पुलिस एक्शन के खिलाफ याचिका

 सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली (एजेंसी)।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस के एक्शन का मुद्दा आज सुप्रीम कोर्ट में उठा। हालांकि सीजेआई ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया। वकील के वीडियो देखने की बात पर उन्होंने कहा कि हमारा वक्त बर्बाद मत कीजिए।
अदालत में सुनवाई के दौरान वकील नरेंद्र मिश्रा ने सीजेपी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों के साथ कथित मारपीट का मुद्दा उठाया। वकील ने कहा कि छात्रों को पीटा गया। उनकी तीन एप्लिकेशन्स हैं, उनके पास इसके वीडियो भी हैं।
इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए, हम कोई वीडियो नहीं देखना चाहते। बता दें कि यह टिप्पणी सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से की गई। गौरतलब है कि सोमवार को सीजेपी के ऑनलाइन आंदोलन के आह्वान पर हजारों लोग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली की सड़कों पर उतरे थे। प्रदर्शनकारियों ने जब संसद की ओर कूच करने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने तो पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा।
बता दें कि ये विरोध प्रदर्शन नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर हो रहा था। सुप्रीम कोर्ट में जब छात्रों की पिटाई का मुद्दा उठा तो वकील से मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा, "हम कोई वीडियो नहीं देखना चाहते।हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts