महेश बाबू ने रिलीज किया 'राव बहादुर' ट्रेलर

मुबंई। सुपरस्टार महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की मोस्ट-अवेडेट साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'राव बहादुर' को प्रेजेंट कर रहे हैं, जिसे जाने-माने फिल्ममेकर वेंकटेश महा ने डायरेक्ट किया है और वर्सेटाइल एक्टर सत्यदेव इसमें लीड रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अब इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, महेश बाबू ने फिल्म का मच-अवेडेट ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। ट्रेलर की शुरुआत महेश बाबू के शानदार नरेशन से होती है, जो एक हटकर कहानी का टोन सेट करता है। वो कहते हैं कि जहां आमतौर पर यह माना जाता है कि ड्रामा लॉजिक को नहीं मानता, वहीं जब ड्रामा मैजिक से मिलता है, तो लॉजिक के अपने मायने ही बदल जाते हैं। यह दिलचस्प इंट्रोडक्शन एक ऐसा सिनेमाई एक्सपीरियंस देने का इशारा करता है जो पहले कभी नहीं देखा गया।
महेश बाबू ने 'राव बहादुर' को एक ऐसी फिल्म के रूप में भी डिस्क्राइब किया है जो तेलुगु सिनेमा में कुछ ऐसा पेश करने का वादा करती है जो पहले कभी नहीं देखा गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts