ललिता गौतम हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शनकारियों को रोका, एसएसपी बोले- सड़क जाम होने पर हटाया गया8

13 नामजद समेत 50  पर मुकदमा दर्ज , 7 अरेस्ट 

मेरठ। ललिता गौतम हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर सड़क किनारे बैठकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से हटा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी सड़क जाम कर रहे थे, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी।

प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगें रखने की मांग कर रहे थे। हालांकि प्रशासन ने कलेक्ट्रेट गेट पर ताला लगाकर उन्हें बाहर ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई बार गेट खोलने की मांग की और कहा कि वे जिलाधिकारी से मिलकर ललिता गौतम हत्याकांड में न्याय की गुहार लगाना चाहते हैं।



समझाने के बाद भी नहीं माने प्रदर्शनकारी

मौके पर पहुंचे एसपी देहात और एसपी यातायात ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक हटने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद एसएसपी अविनाश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, कई बार समझाने के बाद भी जब लोग नहीं हटे तो हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया गया।

पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने बताया- आरोपी पहले ही गिरफ्तार

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि ललिता गौतम हत्याकांड का पुलिस द्वारा खुलासा किया जा चुका है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया था कि ललिता और आरोपी युवक पहले से परिचित थे। आरोपी ने किसी अन्य युवक से बातचीत के शक में वारदात को अंजाम दिया था।

एसएसपी ने कहा कि बुधवार को कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने आए थे, जिसकी अनुमति दी गई थी। लेकिन बाद में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर जाम की स्थिति बना दी, जिससे आम लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी होने लगी।उन्होंने कहा कि कई बार समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें हटाया गया।

 एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया इस मामले में सिविल लाइन थाने में कमिश्नरी चौराहे पपर बिना अनुमति विधि -विरूद्ध  जमाव, सड़क जाम , सरकारी कार्य में बाधा , पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करना, सोशल मीडिया पर भ्रामक दुष्प्रचार के मामले में 13 लोगों को नामजद करते हुए 50 लोगों के खिलाफ बीएसएन की धारा74/9(1)126(2)132/223/189/190/195//196/270/121/221/226 व 7 सीएल एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

 इनकी हुई गिरफ्तारी 

इस मामले में पुलिस ने अंकित कुमार निवासी गांव शाहपुर चौधरी  गढमुक्तेश्वर ,अरविंद कुमार निवासी छिजारसी नाेएडा, रवि कुमार उर्फ गौतम निवासी छिजारसी कॉलोनी नोएडा, रीतिक निवासी सिसौली थाना मंडाली, नवनीत कुमार निवासी बुद्ध विहार आवास विकास कॉलोनी मुरादाबाद,हिमांशु सिद्धार्थ निवासी मेरठ, लवि कुमार निवासी किलापरीक्षतगढ़ है। 

जानजद आरोपी 

रवि गौतम,सुशील गौतम, हिमांशु सिसोदिया, सागर लिसाड़ी,लवी प्रधान निवासी खजूरी, बिजेन्द्र गौतम,रीतिक जाटव , मोहित जाटव, हेमंत प्रधान, संजय ,विजेन्द्र सूद, दिग्विजय सिंह भाटी और अजय कुमार । 

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts