मॉक ड्रिल के माध्यम से के एल के छात्राें को किया जागरूक
मेरठ। शनिवार को केएल इंटरनेशनल स्कूल में आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग की ओर से आग से किसी प्रकार से बचा जा सकता है। इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
’’मॉक ड्रिल’’ के दौरान अग्निशमन विभाग अधिकारियों ने आग के विभिन्न प्रकार, आग लगने के कारण व उससे बचाव के विभिन्न उपायों को छात्रों के सामने प्रदर्शित किया। इसके साथ ही उन्हें अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे यंत्रों का उचित रखरखाव एवं प्रयोग, अग्निशमन केन्द्र नं.-112, सीयूजी 9454418747, आग बुझाने के अनेक तरीके आदि दी गईं। इस कार्यक्रम का संचालन अग्निशमन अधिकारी आर के सिंह के निर्देशन में किया गया। छात्रों ने सभी गतिविधियों को ध्यानपूर्वक देखा व सीखा तथा आग से सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने का प्रण लिया। विद्यालय के प्रबन्धक वर्ग एवं प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अग्निशमन अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment