गन प्वाइंट पर लेकर पेट्रोलपंप के सेल्समैन से की लूट

 काले रंग की स्कार्पियो सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मेरठ। थाना क्षेत्र में देररात काले रंग की स्कार्पियो से आए बदमाशों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर हिंडन नदी के निकट पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को गन प्वाइंट पर लेकर हजारों की नगदी लूट ली। सेल्समैन के विरोध पर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से शामली की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह घटना की जानकारी यूपी कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की नाकेबंदी करने के बजाए पीड़ित को घंटों तक बातों में उलझाए रखा। बाद में पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी में फुटेज खंगालकर कार्रवाई की बात कह रही है।

मेरठ-करनाल हाईवे पर बपारसी गांव के निकट हिंडन नदी के किनारे पर नायरा पेट्रोल पंप है। शनिवार की देर रात काले रंग की स्कार्पियो में आए आधा दर्जन बदमाशों ने पंप पर ड्यूटी पर तैनात सेल्समैन मनदीप ओर ओमकार को गन प्वाइंट पर ले लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने सेल्समैन को लेकर कार्यालय में घुस गए, जबकि दो बदमाश कार को स्टार्ट करके खड़े रहे। बदमाशों ने सेल्स के 45 हजार रुपये की नगदी को लूट लिया।

बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से शामली की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने लूट की घटना की जानकारी पंप के मैनेजर के साथ कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को घंटों तक बातों में उलझा कर रखा। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस बदमाशों की घेराबंदी करती घटना स्थल से दो किमी दूरी पर बागपत के थाना दोघट की पुलिस चौकी स्थित है। वहीं, आठ किमी दूरी पर बुढ़ाना थाने की बायवाला ओर गढ़ी सखावत तथा फुगाना थाना ओर पुलिस चौकी तैनात होने के बाद भी बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए।

पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरी पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद हाईवे पर लगे सीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कार की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts