'अनुपमा' फेम रूपली गांगुली ने किये महाकाल के दर्शन

मुंबई। टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री और 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने पूरे विधि-विधान से आरती के दर्शन किए। इस दौरान रूपाली सिर पर दुपट्टा ओढ़े भक्ति में लीन नजर आईं। भस्म आरती के बाद उन्होंने भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में रूपाली गांगुली ने कहा, "मैं आज जो भी हूं, बाबा महाकाल की कृपा से हूं। जब भी मेरा मन विचलित होता है, मैं महाकाल के दरबार चली आती हूं। भस्म आरती का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts