सीसीएसयू में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह आयोजित
22 शिक्षकों को मिले सांकेतिक कार्ड, डीबीटी लाभार्थी छात्रों को भी बांटी गई सहायता
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का प्रतीक चिन्ह, शॉल और पौधा भेंटकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े सभी लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पंजीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री की कैशलेस चिकित्सा योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य के लिए एक सुरक्षित और उपयोगी पहल है।
22 शिक्षकों को वितरित किए गए सांकेतिक कार्ड
कार्यक्रम के दौरान मेरठ जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 16 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 6 शिक्षकों को सांकेतिक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए।
बेसिक शिक्षा विभाग के लाभार्थियों में भूपेंद्र सिंह, सुनीता शर्मा, संजीव भारद्वाज, सुधीर कुमार, रेनू सिंह कदान, अंकुश सिंह, प्रियंका, रिचा कटारिया, अभिषेक जायसवाल, नीतू रानी, सरिता, विनीत कुमार, नीलम पंकज, मनोज वशिष्ठ, कौसर जहां और अनिरुद्ध गोयल शामिल रहे।
वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग से द्रोणवीर सिंह यादव, शिल्पी, डी.एन. यादव, मनीष कुमार, वी.पी. सिंह और आशीष अवस्थी को कार्ड प्रदान किए गए।
इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय अलीपुर जजमाना की रसोइया रीना सैनी को भी सांकेतिक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिया गया।
डीबीटी लाभार्थी छात्रों को बांटी गई सहायता
कार्यक्रम में डीबीटी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं रूही, विशु सागर, परी, खुशी और कीर्ति को चेक और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पीडी डीआरडीए सुनील कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी सहित अन्य अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षामित्र और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment