ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, फोन कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
मुंबई। ताज होटल में बम होने की धमकी भरा फोन आने से रविवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और होटल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों के अनुसार, धमकी मिलने के बाद होटल में मौजूद मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे परिसर की गहन जांच की गई। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने होटल के सभी संवेदनशील क्षेत्रों की तलाशी ली।
प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह फर्जी कॉल हो सकती है, हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को एहतियातन बढ़ा दिया गया है और होटल में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।


No comments:
Post a Comment