पीआईईएमए ने वृक्षारोपण दिवस पर चलाया पौधरोपण अभियान
औद्योगिक क्षेत्र में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
मेरठ। परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (पीआईईएमए) ने वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर अध्यक्ष निपुण जैन के नेतृत्व में व्यापक पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छायादार, फलदार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
निपुण जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने बड़ी संख्या में पौधों का वितरण भी किया है, जिन्हें औद्योगिक क्षेत्र और अन्य उपयुक्त स्थानों पर लगाया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि एक वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ नहीं बनाता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखता है। पीआईईएमए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े ऐसे अभियान लगातार चलाता रहेगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव सिंघल, बलदेव सिंह, पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment