संसद में रिजिजू और खरगे के बीच तीखी नोकझोंक

हंगामे के चलते स्थगित हुई लोकसभा की कार्रवाई
नई दिल्ली (एजेंसी)।मानसून सत्र के बीच संसद भवन परिसर में नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। इस बीच संसद में किरेन रिजिजू और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दरअसल, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों को भड़काऊ बताया और सरकार पर पेपर लीक मामले में जवाबदेही से बचने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात की।
इसके बाद लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमने कल अपील की थी। मैं आज आपके माध्यम से सदन से फिर से अपील करना चाहता हूं। हमने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और अन्य विपक्षी सदस्यों से व्यक्तिगत स्तर पर भी बात की है। हमने उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिलने और अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।
रिजिजू ने आगे कहा कि हम तैयार हैं, लेकिन आपकी शर्तें हैं। बहाने न बनाएं, क्योंकि यदि आप शर्तें लगाते हैं, यदि आप बहाने बनाते हैं, तो हर कोई समझ जाता है कि आप चर्चा से बचना चाहते हैं। आज एनडीए के सभी सदस्यों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक पर तुरंत और पूरे देश में चर्चा की जाए।
विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि ने मानसून सत्र के दौरान संसद परिसर के मकर द्वार पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा पेपर लीक को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की अपनी मांग को दोहराया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts