नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद

पटना के डाकबंगला चौराहे पर हंगामा, लाठीचार्ज
- प्रदर्शन में शामिल तेज प्रताप यादव हिरासत में
पटना (एजेंसी)।नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे और लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठन आइसा और राष्‍ट्रीय युवा आंदोलन के समर्थकों ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। रामगुलाम चौक के पास प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उनके समर्थन में तेज प्रताप यादव भी पहुंचे और तिरंगा लहराया। बाद में पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया।  
प्रदर्शनकारी तमाम पहरेदारी के बावजूद डाकबंगला चौराहा पहुंच गए। उग्र प्रदर्शन किया। वहां स्‍थ‍िति‍ बेकाबू होते देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्‍हें खदेड़ दिया।  बताया जाता है कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव क‍िया। बड़ी-बड़ी ईंटे फेकनी शुरू कर दी। वहां वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
हेलमेट पहनकर सड़क पर उतरे पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। उन्‍होंने बैरिकेड‍िंग तोड़ने की कोशि‍श की। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।  उन्‍होंने कहा कि जो भी उपद्रव करेंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बिहार बंद को देखते हुए राज्‍यभर में 70 हजार जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। स्‍थानीय पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, सीआईएसएफ जवानों को भी तैनात किया गया है।   कई जिलों के स्‍कूल भी एहत‍ियातन बंद किए जा चुके हैं। सबसे ज्‍यादा फोकस पटना के अलावा जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय समेत 10 जिलों पर है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts