बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ


मुंबई । टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने कोलकाता के बारुईपुर में 12 साल की लड़की के रेप और मर्डर केस पर अपना दुख और गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि वे इन लोगों को ढूंढें और बच्ची को इंसाफ दिलाएं। मुनमुन दत्ता ने एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा था, "बारुईपुर के लिए इंसाफ।" कैप्शन में उन्होंने बस इतना लिखा, "12 साल की लड़की, एक छोटी सी बच्ची, जिसका रेप और मर्डर कर दिया गया। इन लोगों को ढूंढो।"
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर इलाके में 5 जुलाई को एक तालाब से 12 साल की लड़की का शव मिला। वह 4 जुलाई से लापता थी। मृतक लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि उसके साथ रेप हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की पुष्टि नहीं की है। नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमार्टम 5 जुलाई की रात को पूरा हुआ।
पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह भी पता चलेगा कि उसके साथ रेप हुआ था या नहीं और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का मामला दर्ज किया जाएगा।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार को बारुईपुर में एक तालाब से नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद तनाव फैल गया था।
स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि लड़की का हत्यारा होने के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुनमुन दत्ता अभी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts