रहूं मैं तेरे रू-ब-रू का ट्रेलर रिलीज़
मुंबई। प्रेम, रहस्य, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म रहूं मैं तेरे रू-ब-रू का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजऱ के बाद जारी ट्रेलर में फिल्म की मर्डर मिस्ट्री, लव ट्रायंगल और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट की झलक दिखाई गई है। एसएस एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रस्तुत इस फिल्म में आर्या कुमार, नीथा शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ट्रेलर में रहस्यमयी माहौल के साथ रोमांस, भावनात्मक संघर्ष, बदलती पहचान और खतरनाक सच्चाइयों को दर्शाया गया है। साथ ही शानदार सिनेमैटोग्राफी, प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर और संगीत फिल्म के रोमांच को और बढ़ाते हैं। फिल्म का निर्देशन इंदर दास ने किया है, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले आर्या कुमार ने लिखा है। सिनेमैटोग्राफी सोनू कुमार तिवारी और कमल एस. चौपाल ने की है। फिल्म का निर्माण सुमन सौरभ ने किया है। फिल्म का संगीत सोनू राव ने दिया है। यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


No comments:
Post a Comment