कुलगाम में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी कर दी। हमले में छत्तीसगढ़ निवासी दीपक कुमार की मौत हो गई, जबकि भूपिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आतंकियों ने केल्लम इलाके में मजदूरों को निशाना बनाया। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमलावरों की तलाश जारी है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात से घटना की जानकारी लेने के बाद निर्देश दिए कि हमले में शामिल आतंकियों का जल्द से जल्द सफाया किया जाए।

भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और अमानवीय बताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष मजदूरों की हत्या इंसानियत और जम्मू-कश्मीर की मेहमाननवाजी की परंपरा पर हमला है। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से दोषियों और उनके पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बता दे कि हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों और नागरिकों को निशाना बनाकर कई आतंकी हमले किए जा चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस हमले के पीछे सक्रिय आतंकी नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts