मेरठ में बेखौफ बदमाशों का आतंक:

 फार्म हाउस पर धावा, बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूट

मेरठ। जनपद के भावनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात छह नकाबपोश बदमाशों ने एक फार्म हाउस पर धावा बोलकर वहां मौजूद बुजुर्ग को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और नकदी सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित वीरेंद्र, निवासी खोंजापुर, के अनुसार घटना के समय वह किसी काम से देहरादून गए हुए थे, जबकि उनके पिता फार्म हाउस पर अकेले सो रहे थे। इसी दौरान छह नकाबपोश बदमाश फार्म हाउस में घुस आए और उनके पिता की कनपटी पर तमंचा लगाकर करीब 30 हजार रुपये की नकदी, कॉपर का तार तथा अन्य कीमती सामान लूट लिया।

पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी और उल्टा उन पर ही दबाव बनाया गया।

हालांकि, पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts