खूबसूरती फिल्टर में नहीं, सेहत और आत्मविश्वास में होती हैः परख मदान
मुंबई । टीवी अभिनेत्री परख मदान इन दिनों लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आ रही हैं। उन्होंने खूबसूरती, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और खुद को स्वीकार करने की जरूरत को लेकर खुलकर बात की।
उनका कहना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया फिल्टर्स और परफेक्ट दिखने की चाहत के कारण लोग एक ऐसी खूबसूरती के पीछे भाग रहे हैं, जो असल जिंदगी में मौजूद ही नहीं होती। इंसान की असली पहचान उसके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व से होती है, न कि किसी एडिट की गई तस्वीर से।
उन्होंने कहा कि हमारी अहमियत हमारी सेहत, हमारी ऊर्जा और हमारी वास्तविकता में है, न कि किसी परफेक्ट स्क्रीन इमेज से मेल खाने में। किसी ऐसे सिस्टम को अपनी कीमत तय करने का अधिकार न दें, जो आपको असुरक्षित महसूस करा सकता है।''


No comments:
Post a Comment