लोधी कॉलोनी के एक घर में लगी आग, तीन की मौत
दमकलकर्मियों ने शवों को बाहर निकाला
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली की लोधी कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में आग लगने से तीन लोगों की झुलस कर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लोधी कॉलीनी के बी ब्लॉक में सुबह 10.22 बजे एक घर की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि घरवालों को निकलने का मौका नहीं मिला और घर में मौजूद महिला और दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और उसकी दो बेटियां हैं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि दमकलकर्मी घर में मौजूद तीन लोगों को बचा नहीं सके। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला।हादसे में मृतकों की पहचान आकांक्षा 41 वर्ष (मां), आराध्या (14) औरमाही (9) के रूप में हुई।


No comments:
Post a Comment