मल्लिकार्जुन खरगे नहीं मनाएंगे जन्मदिन
बोले- यह जश्न का नहीं बल्कि सरकार से जवाबदेही मांगने का दिन हैनई दिल्ली (एजेंसी)।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि सरकार से जवाबदेही मांगने और लोकतंत्र की बहाली का दिन है। खरगे ने छात्रों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के भविष्य और बच्चों को सरकारी दमन के बजाय न्याय की आवश्यकता है।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से खरगे ने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर कोई उत्सव नहीं मनाएंगे। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उन सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खरगे ने पिछले दिनों शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन को कुचले जाने की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment