कश्मीर: लाल चौक के पास आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद
- द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) ने ली जिम्मेदारीश्रीनगर (एजेंसी)।जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग कस्बे में लाल चौक के पास संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन को गोली लगी। उन्हें घायल अवस्था में अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


No comments:
Post a Comment