चार दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
खेल विवि के कुलपति ने खिलाडियों का बढ़ाया हौसला
पहले दिन खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
मेरठ, । मेरठ जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ सिवाया रोड विहान प्लेफिट, सिवाया रोड, में हुआ। आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल दीप अहलावत (वीएसएम), सेवानिवृत्त, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एवं मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ प्रदेश एवं देश को नई खेल प्रतिभाएँ प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल दीप अहलावत (वीएसएम) सहित समारोह में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उद्घाटन समारोह में मेरठ जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, सचिव राजेश चौधरी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सुश्री फ़ातिमा, खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियाँ सुशील त्यागी एवं प्रदीप त्यागी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने समारोह की भव्यता एवं गरिमा को और बढ़ाया।
प्रतियोगिता का सफल संचालन आयोजन अध्यक्ष अभिषेक विहान एवं आयोजन सचिव विशेष काकरान के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन का संकल्प दोहराया।
चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस अंडर-9, अंडर-11 एवं अंडर-13 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया तथा रोमांचक मुकाबलों ने उपस्थित खेल प्रेमियों की खूब सराहना बटोरी।
अंडर 11 बालिका वर्ग में हेंसी और आराधिया भड़ाना प्रथम रही एवं मिताक्षरा ओर अनाएशा द्वितीय स्थान पर रही ।अंदर 13 में बालिका वर्ग में अन्वी एवं मिताशी प्रथम पोजीशन पर रहे एवं आराध्या और इसप्रिया द्वितीय स्थान पर रहे
आयोजकों के अनुसार आगामी तीन दिनों तक विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिले के श्रेष्ठ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य जनपद में बैडमिंटन खेल को प्रोत्साहित करना, उभरती हुई प्रतिभाओं को उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराना तथा खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाना है।


No comments:
Post a Comment