वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ माॅं के नाम कार्यक्रम वन महोत्सव मनाया गया
मेरठ। पीएमश्री उच्च प्राथमिक वि़द्यालय रोहटा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ द्वारा आयोजित कराया गया। पौधारोपण, जादू सम्राट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ द्वारा पुत्रंजीवा, प्रधानाचार्य पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहटा द्वारा ऑवला प्रजाति का पौधारोपण किया गया। स्कूल के 120 छात्रों एवं शिक्षकगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी रिठानी मदनपाल सिंह द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्रों से पौधारोपण का आव्हान किया गया।
इन्ग्राहम पब्लिक स्कूल साकेत मेरठ में पार्षद नगरनिगम द्वारा प्रतिभाग किया गया था। पार्षद द्वारा नाशपत्ती, डा0 मधु प्रधानाचार्य इन्ग्राहम पब्लिक स्कूल द्वारा अमरूद का पौधारोपण किया गया। छात्रों एवं स्टाफ द्वारा फलदार पौधों का रोपण किया गया। पार्षद द्वारा स्कूल प्रशासन से अपील की गयी है कि रोपित किये गये पौधों की नियमित सिंचाई करते हुए रखरखाव किया जाए फलदार पौधे जीवित रहने पर इनके फलों का शिक्षा पाप्त कर छात्रों को इसका लाभ प्राप्त होगा तथा शहर के बीच में स्कूल होने के कारण पर्यावरण संरक्षण में सहयोग रहेगा।
माध्यमिक वि़द्यालय तरबियतपुर जनूबी में वन महोत्सव का आयोजन कराया गया। ग्राम प्रधान सिकन्दरपुर द्वारा जामुन का पौधा रोपण किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षितगढ़ द्वारा ग्रामीणों एवं छात्र/छात्राओं में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय धार में वन महोत्सव के अन्तर्गत ग्राम प्रधान श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आॅवला, नीम, कटहल प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
चेतावाली पौधशाला में वन महोत्सव रूद्रप्रताप सिंह समाजसेवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्री रूद्रप्रताप सिंह द्वारा गुलाबी तून का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा प्रतिभाग किया। ग्राम वासियों द्वारा गुलमोहर एवं पिलखन के पौधों का रोपण किया गया।
सुश्री वन्दना प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता की आवश्यकता बतायी गयी। पौधारोपण में अधिक से अधिक संख्या में फलदार प्रजाति के पौधों के रोपण की अपील की गयी।


No comments:
Post a Comment