भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पश्चिम क्षेत्रीय बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सपा पर साधा निशाना, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पश्चिम क्षेत्रीय परिचयात्मक बैठक रविवार को मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और डीएलपी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन तथा अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा। कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

इस दौरान प्रकाश पाल ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि "जितना मुन्नी बदनाम नहीं हुई, उससे ज्यादा सपा बदनाम हो गई है।" उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का पीडीए अभियान जनता को भ्रमित करने का प्रयास है और पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ खड़ा है।

बैठक में पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल, धर्मप्रकाश पाल, हर्ष जाटव, रूपेंद्र सैनी, महेंद्र प्रजापति, आयुष चपराना, विनोद उपाध्याय सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts