प्रेमचंद जयंती पर सीसीएसयू में सजेगा साहित्य और रंगमंच का मंच, ‘गोरखधंधा’ का होगा मंचन

प्रेमचंद जयंती पर उर्दू-हिंदी साहित्य में उनके योगदान पर होगी चर्चा, वरिष्ठ रंगकर्मी स्व. सुरेंद्र शर्मा को मरणोपरांत किया जाएगा सम्मानित 

 मेरठ, 27 जुलाई। प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद की जयंती एवं वरिष्ठ रंगकर्मी स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा की स्मृति में 30 जुलाई को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में ‘एक दिवसीय नेशनल प्रेमचंद सेमिनार’ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही हास्य नाटक ‘गोरखधंधा’ का मंचन भी किया जाएगा। यह जानकारी उर्दू विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष एवं मेरठ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. असलम जमशेदपुरी ने प्रेमचंद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। अच्छी हैडिंग उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को शाम चार बजे प्रेमचंद जयंती के अवसर पर नेशनल प्रेमचंद सेमिनार आयोजित होगा। इसमें विभिन्न वक्ता उर्दू एवं हिंदी साहित्य में प्रेमचंद के योगदान और उनकी साहित्यिक विरासत पर अपने विचार रखेंगे। सेमिनार के बाद शाम छह बजे श्री जयवर्धन द्वारा लिखित हास्य नाटक ‘गोरखधंधा’ का मंचन किया जाएगा। नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल शर्मा करेंगे, जबकि प्रकाश एवं संगीत व्यवस्था जितेंद्र सी. राज द्वारा संभाली जाएगी। आयोजन में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। नाटक के संयोजक विनोद कुमार बेचैन ने बताया कि मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में नाटक के लेखक जयवर्धन और टीवी एवं फिल्म निर्देशक नीरज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अन्य अतिथियों में पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि और मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन भी शामिल होंगे। संस्था के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के लिए उनके परिवार के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। प्रेस वार्ता में संस्था के महामंत्री रशीद युसूफ, हेमंत गोयल, जितेंद्र सी. राज, शहजाद, फैजान यासीन, माइकल टिसावर्ड, शाहिद गौरी, जैश टिसावर्ड, डॉ. आसिफ अली, डॉ. इरशाद सियानवी, फरहत अख्तर, मोहम्मद शमशाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts