‘वाराणसी’ के सभी बड़े एक्शन सीक्वेंस पूरे
मुंबई। फिल्मकार एसएस राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म वाराणसी की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि फिल्म के सभी बड़े और भव्य एक्शन दृश्य पूरे कर लिए गए हैं तथा पूरी शूटिंग सितंबर या अक्टूबर 2026 की शुरुआत तक समाप्त होने की उम्मीद है।
राजामौली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा हमने सभी प्रमुख और बड़े पैमाने के एक्शन सीक्वेंस शूट कर लिए हैं। फिलहाल छोटे और आपस में जुड़े दृश्यों की शूटिंग चल रही है। उम्मीद है कि सितंबर या अक्टूबर की शुरुआत तक पूरी शूटिंग पूरी हो जाएगी। राजामौली ने बताया कि फिल्म की योजना शुरू से ही आईमैक्स फॉर्मेट को ध्यान में रखकर बनाई गई थी।
राजामौली ने कहा कि एनिमेशन माध्यम भारतीय पौराणिक कथाओं, भावनाओं और भव्यता को और अधिक प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देता है। उनके अनुसार मेरे लिए भावनाएं ही कहानी का बीज हैं और भव्यता उसी बीज से उगने वाला विशाल वृक्ष है। यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म 07 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment