ताहा शाह बदुशा की ‘पारो’ का वैश्विक सफर जारी

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में शानदार सफर तय करने के बाद पारो: दि अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी ने अपनी वैश्विक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
इस फिल्म का हाल ही में प्रतिष्ठित रेनडांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में लंदन में सफल यूके प्रीमियर हुआ। इस विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म के मुख्य अभिनेता ताहा शाह बदुशा और निर्माता-अभिनेत्री तृप्ति भोइर भी मौजूद रहे। फिल्म की भावनात्मक कहानी और दमदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
निर्देशक गजेंद्र अहिरे के निर्देशन में बनी पारो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म दुल्हन तस्करी (ब्राइड ट्रैफिकिंग) और जबरन विवाह जैसी भयावह सामाजिक सच्चाइयों को सामने लाती है, साथ ही शोषण के खिलाफ संघर्ष करने वाली महिलाओं के साहस, सम्मान और जिजीविषा का भी जश्न मनाती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts