एसबीआई कार्ड और गूगल पे ने लॉन्च किया 'गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड'
रिवॉर्ड्स, यूपीआई भुगतान, टैप-टू-पे और आसान ईएमआई जैसी सुविधाओं से लैस नया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
मेरठ। एसबीआई कार्ड और गूगल पे ने संयुक्त रूप से 'गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड' लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कार्ड 'फ्लेक्स बाय गूगल पे' का हिस्सा है और रोजमर्रा के डिजिटल भुगतान को अधिक आसान, सुरक्षित और लाभदायक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह साझेदारी एसबीआई कार्ड की क्रेडिट कार्ड विशेषज्ञता और गूगल पे के डिजिटल इकोसिस्टम को एक साथ जोड़कर ग्राहकों को बेहतर भुगतान अनुभव प्रदान करेगी।
एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराना है जो उनके लेनदेन को अधिक सुविधाजनक और उपयोगी बनाएं। उन्होंने कहा कि गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड सुविधा, आकर्षक रिवॉर्ड्स, आसान उपयोग और सुरक्षा का बेहतरीन संयोजन है, जो भारत में डिजिटल भुगतान के अनुभव को नई दिशा देगा।
इस कार्ड के माध्यम से ग्राहक रोजमर्रा की खरीदारी पर रिवॉर्ड स्टार्स अर्जित कर सकेंगे और भुगतान के समय उन्हें तुरंत रिडीम भी कर पाएंगे। ग्राहक सालभर में अधिकतम 18,000 स्टार्स तक अर्जित कर सकते हैं। हर 500 रुपये के खर्च पर 8 स्टार्स मिलेंगे। यह सुविधा किराना, बिजली-पानी जैसे बिल भुगतान, ट्रैवल बुकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य दैनिक खर्चों पर उपलब्ध होगी।
ग्राहकों की सुविधा के लिए कार्डधारक अपने बकाया बिल को आसान ईएमआई में भी बदल सकेंगे।
यह कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड रुपे और वीज़ा दोनों पेमेंट नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। रुपे वेरिएंट को यूपीआई से लिंक कर देशभर के लाखों यूपीआई मर्चेंट्स पर सीधे भुगतान किया जा सकेगा। वहीं, दोनों वेरिएंट को गूगल पे पर टोकनाइज़ कर 'टैप-टू-पे' सुविधा का लाभ भी लिया जा सकेगा।
गूगल पे के सीनियर डायरेक्टर शरथ बुलुसु ने कहा कि इस नए कार्ड का उद्देश्य भारत में क्रेडिट कार्ड के उपयोग को यूपीआई भुगतान जितना आसान और सहज बनाना है। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया, भुगतान और रिवॉर्ड सिस्टम को बेहद सरल बनाया गया है, जिससे ग्राहकों को अपने दैनिक खर्चों का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी।


No comments:
Post a Comment