ऋषभ एकेडमी, स्पोर्ट्स स्टार व जीटीबी ने जीते मैच
-- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले गए तीन मैच
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, स्पोर्ट्स स्टार व जीटीबी की टीम ने जीत प्राप्त की। इसमें एकेडमी के क्रिकेटरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग में हुए पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें उमंग ने 41, अक्ष ने 40, कबीर ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में असकान ने तीन, देवांश ने तीन, प्रत्यक्ष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से शौर्य ने 75 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विवेक ने तीन, अरहान ने दो विकेट लिए।
दूसरे मैच में मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 124 रन बनाए। इसमें शिवम ने 38, निखिल ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर ने 4, आईश ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम ने 18वें ओवर में 5 विकेट खोकर 125 रन बनाकर मैच जीता। इसमें प्रिंस ने 41, ओम ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, गोल्डन ने दो विकेट लिए।
तीसरे मैच में सब जूनियर वर्ग में जीटीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसमें कुश ने 42, विराट ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ ने दो, माधव, शिवा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी की टीम 150 रन ही बना सकी। टीम की ओर से याहया ने 40, रौनक ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में मीत, अलकैफ, आरव ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को दोपहर 3 बजे से जूनियर वर्ग में मैच होगा।


No comments:
Post a Comment