स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता

मुंबई । अभिनेत्री निकिता दत्ता ने “पोस्टकार्ड्स फ्रॉम स्कॉटलैंड” के अपने खूबसूरत अनुभवों की झलकियां साझा की हैं। निकिता ने इंस्टाग्राम पर स्कॉटलैंड की खूबसूरती और प्राकृतिक नज़ारों को दिखाने वाली शानदार तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें कैप्शन दिया "स्कॉटलैंड से पोस्टकार्ड्स"।
इन तस्वीरों में निकिता दत्ता खूबसूरत नजारों के बीच अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को उन्होंने स्कॉटलैंड के खूबसूरत ग्रामीण इलाके का एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि कैसे स्कॉटलैंड की यात्रा के दौरान छिपी हुई खूबसूरत जगहों की तलाश में थोड़ा आगे जाने पर वह भेड़ों के झुंड के बीच पहुंच गईं। क्लिप में उन्हें हरे-भरे पहाड़ों और खुले मैदानों में हाइकिंग करते हुए देखा गया। अपनी यात्रा के दौरान उन्हें पहाड़ियों पर शांति से चरती हुई भेड़ों का एक पूरा झुंड दिखाई दिया।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, "स्कॉटलैंड में कुछ अनछुए छिपे हुए खूबसूरत नज़ारों की तलाश में मैं थोड़ी ज़्यादा ही मेहनत कर बैठी और भेड़ों से भरे इस मैदान पर पहुंच गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts