उत्साह बता रहा फिर बनेगी सरकारः नितिन नवीन

 बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे लखनऊ, हुआ भव्य स्वागत
- रिसीव करने पहुंचे योगी, रोड शो में बरसे फूल
लखनऊ (एजेंसी)।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नितिन नबीन शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर व भगवा अंगवस्त्र पहनाकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार के मंत्रियों व कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया।

लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन ने कहा, यूपी की इस धरती को नमन करता हूं। प्रभु श्रीराम की धरती, भोले बाबा की धरती, श्रीकृष्ण की धरती को नमन करता हूं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करता हूं। यह उनका कार्यक्षेत्र रहा है। कार्यकर्ताओं का उत्साह है, निश्चित रूप से भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। इस कार्ययोजना पर हम काम कर रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, एके शर्मा, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नन्दी', संजय निषाद, दारा सिंह चौहान, जेपीएस राठौर, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, संजय सेठ, ब्रजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 42 से अधिक स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात  हैं। राजधानी में एक लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर लगवाए गए हैं।

यहां ओपन वैन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी, दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि पूरे रास्ते पर कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

वहीं, कार्यकर्ता फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। रोड शो के दौरान नितिन नवीन ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए तलवार भी लहराई। बड़ी संख्या में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं और टोपी पहने मुस्लिम पुरुष भी रोड शो में शामिल हुए हैं। वहीं, पादरियों और ननों ने भी उनका स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts