तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव पानी की हौज में मिला, बेटे ने की पहचान
मेरठ/फलावदा। फलावदा क्षेत्र में तीन दिन से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव पानी की हौज में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक की पहचान उसके बेटे प्रवेश ने अपने पिता नरेश प्रजापति निवासी बड़ा गांव के रूप में की। परिजनों के अनुसार, नरेश प्रजापति पिछले तीन दिन से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment