बेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बाहर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए थे जेजेडी अध्यक्ष, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे
पटना, 28 जुलाई। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव मंगलवार को बेऊर जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर निकलने पर समर्थकों और जेजेडी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। तेज प्रताप ने हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद अपने आवास के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की।
तेज प्रताप यादव को 25 जुलाई को पटना से गिरफ्तार किया गया था। उन पर बिहार बंद के दौरान अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
बताया गया कि तेज प्रताप यादव NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसी दौरान बिहार बंद के दौरान कथित तौर पर स्थिति बिगड़ने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।
रिहाई के बाद बेऊर जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। तेज प्रताप ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और बिना मीडिया से बातचीत किए अपनी गाड़ी से वहां से रवाना हो गए।


No comments:
Post a Comment