50 हजारी ड्रग्स तस्कर हाजी तस्लीम दिल्ली से गिरफ्तार
तहखाने वाले तस्कर के नाम से है चर्चित, नाम बदल दिल्ली में छिपा था
मेरठ। 50 हजार के इनामी अपराधी तहखाने वाले ड्रग्स तस्कर हाजी तस्लीम को स्वाट टीम ने बुधवार रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। हाजी तस्लीम दो थानों से वांटेड चल रहा था और एडीजी मेरठ इस मामले को खुद मॉनिटर कर रहे थे। गिरफ्तारी के तुरंत बाद तस्लीम के बेटे ने एनकाउंटर की आशंका जताते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
मेहताब निवासी हाजी तस्लीम तहखाने वाले तस्कर के नाम से चर्चित है। हाजी तस्लीम का ड्रग्स और नशीली पदार्थों की सप्लाई का कारोबार है। तस्लीम बच्चों से भी नशीले पदार्थों की तस्करी कराता है। अपने घर के आसपास तस्लीम ने 50 से ज्यादा कैमरे लगाए हुए हैं और इनसे ही इलाके में निगरानी रखता है। तस्लीम 55 से ज्यादा मुकदमों में आरोपी है और फिलहाल रेलवे रोड और सदर बाजार थाना क्षेत्र से वांछित चल रहा था। आरोपी हाजी तस्लीम की हाजी तस्लीम की गिरफ्तारी के बाद स्वाट टीम ने सदर बाजार थाना पुलिस और रेलवे रोड पुलिस के साथ हाजी तस्लीम के मेहताब स्थित आवास पर दबिश दी। हालांकि परिजन फरार मिले। देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। पुलिस सूत्रों के माने तो आरोपी के घर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।फिलहाल पूछताछ की जा रही है। जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नेटवर्क के बारे में पूछताछ करते रहे आधिकारी
तस्लीम के नेटवर्क, उसके साथियों और ड्रग्स की सप्लाई करने वाले आरोपियों को लेकर पुलिस टीम देर रात तक पूछताछ करती रही। एसएसपी अविनाश पांडेय और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले खुद पूछताछ-में शामिल रहे।
बोले आधिकारी
गिरफ्तारी के लिए मेरठ एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इसके बाद से तस्लीम अंडरग्राउंड हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने स्वाट टीम को जिम्मेदारी दी
- विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी मेरठ


No comments:
Post a Comment