नोएडा में 5 मंजिला मकान में आग, 2 की मौत

 50 परिवारों का सीढ़ियां लगाकर रेस्क्यू किया
स्कूटी चार्जिंग के दौरान धमाके से आग लगी
नोएडा (एजेंसी)।नोएडा में बुधवार दोपहर 5 मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी, इसी दौरान उसमें धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बिल्डिंग में रहने वाले करीब 50 परिवारों का रेस्क्यू किया जा रहा है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि दो इमारतों की छतों के बीच सीढ़ियां लगाई गई हैं। इन्हीं के सहारे लोगों को दूसरी बिल्डिंग में जा रहे हैं।फिलहाल, पुलिस ने बिल्डिंग मालिक को हिरासत में ले लिया है। आग सेक्टर-66 के ममूरा इलाके में लगी है। यह भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां नौकरी कर रहे लोग परिवार के साथ रहते हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि ममूरा गली नंबर-2 के जी-4 के ग्राउंड फ्लोर में आग लगी। यहां इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज किया जा रहा था। इस दौरान स्पार्क की वजह से आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों में आग लग गई। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट के 7 फायर टेंडर, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया है।

5 मंजिला बिल्डिंग में लगभग 50 परिवार रहते थे। सभी को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया है। धुएं कह वजह से एक महिला और एक पुरुष की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
लापरवाही के आरोप में बिल्डिंग के लीजहोल्डर और ऑपरेटर के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts