गुजरात: ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

- अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था परिवार
जूनागढ़ (एजेंसी)।गुजरात के जूनागढ़ जिले में शनिवार तड़के एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जूनागढ़ तालुका पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मजेवड़ी गांव के पास उस समय हुई, जब बनासकांठा जिले का रहने वाला यह परिवार अपने एक रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने कार से सोमनाथ जा रहा था।

उन्होंने बताया कि चारों घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए जूनागढ़ के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts