सेंसर बोर्ड से पास हुई थलपति विजय की 'जन नायगन', 3 घंटे से अधिक होगा रनटाइम

मुंबई। अभिनेता थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायगन' को आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से रिलीज की मंजूरी मिल गई है। करीब सात महीने की प्रतीक्षा के बाद फिल्म को 9 जुलाई को सेंसर प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' (A) सर्टिफिकेट दिया है, जिसके तहत इसे केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के दर्शक ही देख सकेंगे।

सर्टिफिकेशन के साथ ही फिल्म का रनटाइम भी सामने आ गया है। 'जन नायगन' की अवधि 183 मिनट 11 सेकंड (करीब 3 घंटे 3 मिनट) होगी।

यह फिल्म पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज टल गई थी। अब प्रमाणन मिलने के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।

'जन नायगन' को लेकर दर्शकों में खास उत्साह है, क्योंकि इसे थलपति विजय के अभिनय करियर की अंतिम फिल्म माना जा रहा है। विजय ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के बाद फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts