कांवड़ यात्रा 2026

 स्वास्थय विभाग कांवड़ के दौरान लगाए 32 कैंप 

 19 एम्बूलेंस सरकारी व 20 एम्बूलेंस प्राईवेट अस्पताल की कांवड़ मार्ग पर रहेगी तैनात 

  90  डाक्टर समेत पेरामेडिकल के 304 स्टाॅफ रहेगा तैनात 

 मेरठ । कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। कांवड़ यात्रा के दौरान विभाग औघड़नाथ मंदिर समेत कांवड़ मार्ग पर 32 कैंप लगाएगा। मरीजों की जांच के लिए विभाग की ओर से 304 मेडिकल स्टॅाफ जिसमें 90डाक्टर 24 घंटे तैनात रहेंगे। 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम प्रसाद ने बताया कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह गंभीर है। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया  सकौती से परतापुर तक विभाग की ओर से 31 मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। एक मेडिकल कैंप औघड़नाथ मंदिर के बाहर लगाया जाएगा।  मरीजों को अस्पताल में लाने व ले  जाने के लिए विभाग की 19 एम्बूलेंस विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त कांवड़‍ मार्ग पर पडने वाले 30 अस्पतालों को दिशा निर्देश देने के साथ  20 एम्बूलेंस को तैयार रखने के आदेश दिए गये है। 

 उन्होंने बताया कि कांवड़ के दौरान लाखों की संख्या में शिवभक्त मेरठ से गुजरेगें। मरीजों के उपचार के लिए मेडिकल कैंपों में इस दौरान 304 मेडिकल स्टॉफ तैनात रहेगा। जिसमें 90 डाक्टर के अतिरिक्त पैरा मेडिकल स्टॉफ शामिल रहेेगा। जिसमें स्टॉफ नर्स शामिल होगी। 

 कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी डा़ॅ सुधीर कुमार ने बताया  दवाईयाें का पर्याप्त भंडार मौजूद है। कांवड़ के दौरान सांप के काटने के लिए खबरें आती है। इसके विभाग की ओर तैयारी की गयी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts